एक माह बाद मिला रामगढ़ थाना को पूर्णकालिक थाना प्रभारी, नवीन प्रकाश पांडेय बनाये गये रामगढ़ थाना प्रभारी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : लंबे समय तक प्रभारी थाना प्रभारी के भरोसे चल रहे रामगढ़ थाना को अंततः पूर्णकालिक थाना प्रभारी मिल गया। एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप मे पुलिस केंद्र रामगढ़ में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय को पदस्थापित किया है। इससे पूर्व श्री पांडेय रजरप्पा थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि 26-27  जुलाई को आफताब अंसारी का शव मिला था। इसे पुलिस एक मामले में पकड़ कर लायी थी। पुलिस का कहना था कि आफताब पुलिस हिरासत से भाग निकला था। बाद में उसका शव रजरप्पा थाना क्षे़त्र में दामोदर नद में बरामद हुआ था। आफताब के परिजनों को कहना था कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई थी। मौत के बाद उसे दामोदर नद में ले जाकर पुलिस द्वारा फेक दिया गया था। इसके बाद काफी हंगामा हुआ था तथा तत्कालीन थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर पीके सिंह को निलंबित कर दिया गया था । तब से अब तक रामगढ थाना दारोगा स्तर के एक पदाधिकारी को प्रभारी बना कर चलाया जा रहा था।