शांतिधारा फाउंडेशन ने वात्सल्य धाम को पुस्तकें प्रदान की

Spread the love

रामगढ, झारखंड :  शांतिधारा फाउंडेशन  के सौजन्य से गिफ़्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अन्तर्गत वात्सल्य धाम को तीस पुस्तकें प्रदान की गई । शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि ये पुस्तकें देश भक्ति, पर्यावरण शिक्षाप्रद तथा प्रेरक प्रसंगों पर आधारित है ।

अनेक पुस्तकें केंद्र सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित हैं । कई पुस्तकें प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखी गई है । इनमें कविता तथा कहानी की पुस्तकें भी शामिल हैं । वात्सल्य धाम में बच्चे फ़ुरसत के समय में इन पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे । इन पुस्तकों से बच्चों का ज्ञान वर्द्धन तथा मनोरंजन होगा तथा बच्चे काफ़ी लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर वात्सल्य धाम की बिंदु कुमारी तथा अभिषेक गोस्वामी उपस्थित थे ।