रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 लड़कियां हिरासत में

Spread the love
गर्ल्स हॉस्टल का मुख्य द्वार

रांची ( झारखंड ) : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को ऑर्डर के आधार पर विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था। पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं।

लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हॉस्टल संचालक और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के संबंध कई नेताओं, अधिकारियों और ठेकेदारों से हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।