अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संकल्प हैं : मनोज सिंह
रामगढ, झारखण्ड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी – शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पगवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में संध्या 4:00 बजे आयोजित की गई । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एव बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे । कार्यक्रम में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और मंडल से लेकर पंचायत तक इसके सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने सभी अनुकरणीय कार्य जो जिला और मण्डल के लिए अलग अलग है,कैसे करना है को लेकर उपस्थित मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा पखवारा का कार्यक्रम और कार्यशाला की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि 11,12,13 सितंबर को मंडल में कार्यशाला आयोजित होगी। सेवा पखवारा के अंतर्गत 8 तरह के कार्यक्रम होना है। उन्होंने स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, नमो वन,रक्तदान शिविर , स्वास्थ शिविर लगाना,दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण करना ,वोकल फॉर लोकल अभियान ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तक और चित्र प्रदर्शनी , सांसद खेल- कूद प्रतियोगिता के साथ साथ 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और 2 अक्टूबर गांधी- शास्त्री जयंती पर स्वदेशी जागरूकता अभियान और खादी अपनाने का संकल्प लेना है, प्रबुद्ध सम्मेलन जिसमे स्वदेशी अपनाने आत्मनिर्भर भारत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन यात्रा पर चर्चा करना है ।
जनसंघ काल के अपने कार्यकताओं को सार्वजनिक जगह पर करने संबंधी कार्यक्रम को सफल बनाने पर फोकस करने का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प है। यह मोदी की गारंटी है। राजग उम्मीदवार पद पर सी पी चंद्रशेखर की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।कार्यशाला में विधायक रोशन लाल चौधरी भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री विजय जायसवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेन्द्र कुमार गुप्ता रणंजय कुमार डॉ संजय कुमार सिंह वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर चौधरी , संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद महेन्द्र प्रजापति जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ,विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह ,संजीव कुमार बाबला ,किरण देवी ,लक्ष्मी देवी ,सरदार अनमोल सिंह ,संजय प्रभाकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी , जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त , जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ,आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू भीम सेन चौहान, अर्जुन यादव जिला मोर्चा शीतल सिंह, शंकर करमाली, वारिश खान मंडल अध्यक्ष मनोज गिरि, सूर्यवंश श्रीवास्तव ,संजय साह सागर दांगी, गिरधारी महतो,टोकेश सिंह, बबलु साव ,गणेश प्रसाद स्वर्णकार, अशोक कुमार, नरेश साव, प्रशांत कुमार सिन्हा,संतोष कुमार साह, सुशांत पांडे, ऋषिकेश सिंह जितेन्द्र साहू सत्यजीत सिंह सहित सेवा पखवारा को लेकर जिला टोली तथा मंडल के वार्ड एवं पंचायत संयोजक एवं सहसंयोजक की उपस्थिति रही।