रामगढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रौशन, महिला प्रतीक्षालय-सह-शिशु गृह का किया उद्घाटन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति दीपक रौशन बुधवार (24.09.2025) की शाम करीब पांच बजे रामगढ़ व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी  सारिका भूषण भी साथ में मौजूद थीं।

व्यवहार न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति दीपक रौशन का भव्य स्वागत झारखंड की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप किया गया। स्वागत समारोह में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप बर्तम, अवर न्यायाधीश-सह-न्यायिक दंडाधिकारी शिवेन्दु द्विवेदी, अवर न्यायाधीश-सह-न्यायिक दंडाधिकारी संजीबिता गुईन, डालसा सचिव अनिल कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी न्यायाधीश (प्रशासन) हर्षित तिवारी, तथा न्यायिक दंडाधिकारी आयशा सिंह सरदार मौजूद रहे।

इस अवसर पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय शाखा प्रभारी-सह-नजारत उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार गुप्ता, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, सार्जेंट मेजर मंटू यादव, वन विभाग रामगढ़ प्रमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल और महासचिव सीताराम समेत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी न्यायमूर्ति का स्वागत किया। पुलिस विभाग की ओर से माननीय न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उद्घाटन और पौधारोपण

इस मौके पर न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने न्यायालय परिसर में महिला प्रतीक्षालय-सह-शिशु गृह का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में न्यायमूर्ति दीपक रौशन और उनकी धर्मपत्नी सारिका भूषण ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया।