सालाना बोनस भुगतान पर रोक के खिलाफ कुजू में यूसीडब्लूयू का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड :  कोयला कर्मियों के सालाना बोनस भुगतान पर रोक लगाए जाने के खिलाफ बुधवार को सीसीएल कुजू क्षेत्र के सारूबेड़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यूसीडब्लूयू सारूबेड़ा परियोजना शाखा के सचिव सराफत हुसैन के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कोल इंडिया के शीर्ष अधिकारियों द्वारा बोनस पर रोक लगाए जाने का विरोध करते हुए मांग की कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एक लाख रुपये एडवांस बोनस के रूप में तुरंत भुगतान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इस दौरान मजदूरों और कर्मियों ने एक स्वर में मांग उठाई कि बोनस पर रोक हटाई जाए, ताकि त्योहार के समय परिवारों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

विरोध प्रदर्शन में यूनियन के सारूबेड़ा परियोजना अध्यक्ष निर्मल प्रजापति, सह-सचिव राजू राम, घनश्याम महतो, लव कुश बिंद समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।