तोपा के बनवार में अवैध खनन मुहानों पर बुलडोजर अभियान, चार बड़े मुहाने किए गए बंद

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : कुजू ओपी अंतर्गत तोपा परियोजना के बनवार इलाके में बुधवार को अवैध कोयला खनन स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कोयला माफियाओं द्वारा बनाए गए चार अवैध मुहानों को बुलडोजर व शावेल से ध्वस्त कर मिट्टी-पत्थर डालकर बंद कराया गया।

साथ ही, अवैध खनन के दौरान जमा किए गए करीब चार मीट्रिक टन कोयले को भी मिट्टी-पत्थर के साथ क्रश कर नष्ट कर दिया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार यह कार्रवाई सीसीएल सुरक्षा प्रभारी व कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग अब अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर रही है, जिन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है।

अभियान में शामिल अधिकारी व जवान

इस कार्रवाई में कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सशस्त्र बल के जवान, सीसीएल सुरक्षा विभाग कुजू क्षेत्रीय दल के हेमंत सिंह, अजय कुमार, रमेश रावत, नागेश्वर मुंडा, होम गार्ड के शंकर राम, कुंवर महतो, शिव शंकर मांझी, लॉरी कुमारी, क्रांति समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।