रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा GST के नए स्लैब को लागू किए जाने पर आज उनके फ़ायदे गिनाने हज़ारीबाग़ के सांसद मनीष जायसवाल आज रामगढ़ के व्यापारियों, बुद्धीजीवियों,चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की इस बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी संचालन राजू चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने की ! कार्यक्रम की शुरुआत सांसद मनीष जायसवाल को चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमारसिंह मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया
बैठक को हज़ारीबाग़ के माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर की ज़रूरी सामान की ख़रीदारी पर GST-2की दर लागू होने से बड़ी बचत हो रही है GST से पहले कई तरह के टैक्स और वैट लागू थे जो अधिकतम 28% तक होते थे इसके अलावे व्यापारी सभी कार्यालयों में शोषित होते थे जीएसटी ने इस लचर व्यवस्था को ख़त्म कर दिया अब जीएसटी 2 में सिर्फ़ दो स्लैब पाँच प्रतिशत और 18% ही रह गए इसके अलावा कई ज़रूरी सामानों जैसे खाद्य सामग्री जीवन रक्षक दवाइयां या उससे संबंधित चीज़ों या हर के जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुओं पर 0% टैक्स कर दिया जो सरकार के द्वारा आम नागरिकों को अधिक ख़र्च को कम करने की दिशा में एक अच्छी पहल मानी जा रही है उन्होंने आगे कहा कि हम यह प्रण ले की अपने रोज़मर्रा के उपयोग में आने वाले चीज़ों का उपयोग स्वदेशी वस्तुओं का करें
आज की बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ चेंबर के मानद सचिव मनोज कुमार चतुर्वेदी सह सचिव इंदरपाल सिंह सैनी पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,मंजी सिंह,अनूप कुमार सिंह,राजू चतुर्वेदी, विमल बुधिया एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल एफजेसीसीआई के निवर्तमान उपाध्यक्ष अमित साहू कार्यकारिणी समिति के सदस्य विवेक अग्रवाल,मुरारीलाल अग्रवाल,विनय कुमार सिंह,नरेंद्र सिंह,बिधान चंद्र सिंह, राहुल जैन पाटनी,अभिजीत कुमार, बाल किशन जलान,रमेश बौंदिया,रामधन शर्मा किशोर जाजू, राजकुमार अग्रवाल,प्रदीप बरेलिया, नरेंद्र सिंह चमन,पलविंदर सिंह जस्सल, रविंदर सिंह विट्टी, मनोज वर्मा सुनील दुबे निशु प्रसाद गुरजीत सिंह सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल अनमोल सिंह धनंजय कुमार पुटूस, विजय जयसवाल, सीए महेश कुमार सिन्हा सहित कई व्यापारी उपस्थित थे