रामगढ, झारखंड : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से उम्मीद विद्यालय के विशेष बच्चों को खिलौने प्रदान किए गए । शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल तथा कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने बताया कि गिफ़्ट ए स्माइल कार्यक्रम के अन्तर्गत बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को तीन तीन खिलौने प्रदान किए गए हैं। पर्व त्यौहारों के मौसम में खिलौने मिलने से बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।
विद्यालय प्रभारी विशेष शिक्षक मुकेश कुमार ने शांतिधारा फ़ाउन्डेशन का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर विद्यालय की विशेष शिक्षिका विजया लक्ष्मी, फिजियोथेरापिसट राहुल कुमार, अरनव राज, विवेक कुमार, प्रियंका कुमारी, फ़रदीन, शौर्य मोदी, तौसिफ आलम, अब्बू तालिब, नवनीत राज, सुप्रिया रानी, माही कुमारी, आकाश अग्रवाल उपस्थित थे ।