रामगढ़, झारखंड : डीएमएफटी, सांसद मद, विधायक मद एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं के तहत गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अलग-अलग वित्तीय वर्ष में सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद के तहत ली गई योजना एवं उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने एवं किसी भी परिस्थिति में योजनाओं का दोहरीकरण नहीं होने देने का निर्देश दिया।
सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत सीएसआर एजेंसियों द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए कार्य से संबंधित उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन पर अधिकारियों के साथ चर्चा के क्रम में आवाश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सांसद एवं विधायक मद से संचालित योजनाओं की प्रखंडवार प्रखंड विकास पदाधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं सभी कार्यकारी एजेंसियों को उनके तहत किए जा रहे हैं योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो, जिला खनन पदाधिकारी श्री निशांत अभिषेक, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार, कार्यपालक अभियंताओ, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।