कुजू में डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने वाहन जब्त किया

Spread the love

शराब की बोतलें

कुजू (रामगढ़), झारखंड :  रांची-हजारीबाग फोरलेन पर श्रीराम चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई एक मिनी डाक पार्सल वैन से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

ऐसे खुला राज

13 सितम्बर की देर रात करीब एक बजे पार्सल वैन (संख्या बीआर  01 जीएंन -9593) असंतुलित होकर पलट गई थी। हादसे के बाद चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। कुजू ओपी की गश्ती टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा किया और वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

शुक्रवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर की मौजूदगी में वाहन का लॉकर खोला गया। जांच के दौरान डाक पार्सल की आड़ में शराब तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ।

इतनी शराब हुई बरामद

वैन से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें शामिल हैं—

रॉयल चैलेंज की 750 एमएल की 153 बोतलें

लंदन प्राइड व्हिस्की की 180 एमएल की 3540 बोतलें

कुल मिलाकर लगभग 751 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। कई बोतलें टूटी हुई भी पाई गईं।

मामला दर्ज

कुजू ओपी पुलिस ने शराब कारोबारी, वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही शराब तस्करों के नेटवर्क और स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है।