रामगढ़ : इनर व्हील क्लब ने वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : इनर व्हील क्लब, रामगढ़ द्वारा शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छावनी परिषद विद्यालय, रामगढ़ की अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की उन बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतरराज्यीय और राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

समारोह में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, बैकपैक बैग और कैप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) के कार्यालय परिसर में किया गया और यह कार्यक्रम मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्लब अध्यक्ष ने दी बधाई और प्रेरणा

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाशाली बालिकाओं ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रामगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है।
नमिता श्रॉफ ने कोच बसंत नायक का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि और सदस्य

समारोह में क्लब की सदस्याएं जनेशा वडेरा, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोरा, जसबिन्दर होरा, अंबाली जैन, श्वेता जैन और हरमीत कौर उपस्थित थीं।
इसके अलावा कैंट बोर्ड कार्यालय से श्रीनिवास राव, अनिल कुमार पासवान, शंकर महतो, प्रमोद कुमार सिंह और दिनेश्वर जी भी मौजूद रहे।

इनर व्हील क्लब की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।