
हज़ारीबाग़, झारखंड : डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के क्षेत्र में हजारीबाग डाक प्रभाग ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। एक ही दिन में 8 करोड़ 27 लाख 95 हजार 77 रुपये की प्रीमियम राशि ग्राहकों से प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
इससे पहले भी हजारीबाग डिवीजन ने एक दिन में 5 करोड़ रुपये से अधिक प्रीमियम जमा कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी, लेकिन इस बार उसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।
चार जिलों के प्रयास से बनी मिसाल
हजारीबाग डाक प्रभाग में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ जिले शामिल हैं।
डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह सफलता सभी कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जनहित में किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा,
“हमारे सभी कर्मियों ने लगन और निष्ठा के साथ काम किया है। यह उपलब्धि सिर्फ विभाग की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की गौरव की बात है।”