करमा उत्तरी की मुखिया सरोज देवी को राष्ट्रीय सम्मान 

Spread the love

 ग्रामीण विकास योजनाओं में नवाचार के लिए मिली सराहना 

कुजू  (रामगढ), झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले के  करमा उत्तरी पंचायत की मुखिया सरोज देवी को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सरोज देवी को विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और मनरेगा कार्यों में नवाचार के लिए सराहा गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया सरोज देवी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके पूरे पंचायत दल और ग्रामवासियों की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “बेहतर काम करने की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”