ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को उपायुक्त द्वारा उपलब्ध कराया गया पहचान पत्र एवं पेंशन योजना से संबंधित पत्र 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज एक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के तहत विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को टाउन हॉल रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को पहचान पत्र एवं पेंशन योजना से संबंधित पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर ट्रांसजेंडर काव्या राज, संजू किन्नर, माही सिंह एवं सोमनाथ को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया वहीं मंटू मांझी, मुन्नी हिजरा, दशरथ राम, अर्जुन कुमार, प्रमोद शर्मा, सुन्नी कुमारी यादव, राजदीप कुमार एवं मन्नू कुमार को पेंशन योजना से संबंधित पत्र उपलब्ध कराया गया। इस दौरान सभी ने उपायुक्त रामगढ़ द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया।