गांधी प्रतिमा खंडन पर मुक्ति धाम संस्था ने जताया आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की माँग

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना पर मुक्ति धाम संस्था रामगढ़ ने कड़ी निंदा की है। संस्था के सदस्य कमल बगड़िया ने कहा कि यह कार्य किसी गिरी हुई मानसिकता वाले व्यक्ति द्वारा किया गया है, जो समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ की यह ऐतिहासिक धरती वह स्थान है जहाँ कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था और गाँधी जी रामगढ आये थे तथा  इस वजह से रामगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली थी।

कमल बगड़िया ने कहा कि थाना चौक स्थित गांधी चौक और मुक्ति धाम स्थित गांधी समाधि स्थल आज भी गांधीजी की प्रेरणा का प्रतीक हैं। ऐसे में प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

संस्था ने प्रशासन से आग्रह किया है कि घटना में शामिल व्यक्ति या समूह की शीघ्र पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।