सीएम एसओई बालिका विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, दिल्ली में झारखंड का किया प्रतिनिधित्व

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सीएम एसओई (CM SOE) बालिका विद्यालय, रामगढ़ के शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री दीपक कुमार सिंह ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में हिस्सा लिया, जो हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) श्रीमती कुमारी नीलम ने श्री सिंह को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एडीपीओ श्री नलिनी रंजन ने कहा कि शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाते हैं। श्री दीपक कुमार सिंह की उपलब्धि आने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं एपीओ श्री कुमार राज ने दीपक कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि जिले के शिक्षक लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं।

रामगढ़ जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने भी श्री सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।