भुरकुंडा (रामगढ़), झारखंड : गुरुद्वारा रोड भुरकुंडा में न्यू संगीता ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार फर्निचर का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बतौर मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक उदय स्वर्णकार को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र की जनता को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण आभूषण और फर्निचर उपलब्ध कराएगा।
संचालक उदय स्वर्णकार ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में शुद्ध सोने-चांदी के गहने और आधुनिक डिज़ाइन वाले फर्निचर उचित दरों पर उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में भुरकुंडा के कई गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।