रांची, झारखंड : कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक होटल में भोजन करने पहुँचे थे। उन्होंने भेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन गलती से नॉन-भेज बिरयानी परोस दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया।
विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय नाग को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।