छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की  बैठक 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आगामी छठ महापर्व के अवसर पर साफ सफाई एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद, छावनी परिषद, थाना प्रभारी एवं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, नगर परिषद, छावनी परिषद को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था एवं घाट जाने वाले रास्ते की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को छठ घाट जाने वाले रास्ते में बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। मत्स्य विभाग को बिजुलिया तालाब, बरकाकाना जोड़ा तालाब, रजरप्पा सहित अन्य घाटों पर नाव एवं गोताखोर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर अतिरिक्त गोताखोर एवं लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।