रामगढ़, झारखंड : इनर व्हील क्लब रामगढ़ ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए ओंकार मिशन अनाथालय में जरूरतमंदों और वंचित वर्ग के लोगों के बीच एक समय का भोजन वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य गरीब, असहाय, मजदूर वर्ग और अनाथालय के बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने बताया कि “भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।” उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब रामगढ़ सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता आया है और यह प्रकल्प इसी दिशा में एक निरंतर प्रयास है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।
नमिता श्रॉफ ने आगे कहा कि यह अभियान हर माह जारी रहेगा और क्लब द्वारा नियमित रूप से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गतिविधि क्लब की निरंतर चलने वाली सामाजिक पहलों का एक अभिन्न हिस्सा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में क्लब की सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर अनुराधा श्रॉफ, मनबीर कौर और राजिंदर बुधवाल उपस्थित थीं। क्लब सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी भावना और समर्पण के साथ समाज सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे । मौके पर अनुराधा श्रॉफ,मनबीर कौर और राजिंदर बुधवाल उपस्थित थे।