रामगढ़ में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी, कीर्तन और शबदों से गूंजा शहर

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर के पहले दिन रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर की। यात्रा गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, लोहार टोला, चट्टी बाजार, फॉरेस्ट गली होते हुए जयसवाल कॉलोनी स्थित माता महेंद्र कौर अरोड़ा के आवास तक पहुँची। वहाँ पहुँचने पर सरदार दलजिंदर सिंह और रंजू अरोड़ा के परिवार द्वारा श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया गया।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से माता गुरु शरण कौर कालरा ने माता महेंद्र कौर अरोड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी के दौरान “गुरुनानक की वडियाई, कल तारण गुरुनानक आया, नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा” जैसे पवित्र शबद गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, तेजेंद्र सिंह सोनी, हरपाल सिंह अरोड़ा, राजा कालरा, देवेंद्र सिंह अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह जैसल, इंद्रजीत सिंह होरा, रमन सिंह कोहली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिलाओं में सूमी जॉली, जसमीत कौर सोनी, गुरबक्श कौर सैनी, रंजू अरोड़ा, रोमी छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, बबली सोनी समेत अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया।

शहर में निकली यह प्रभात फेरी गुरु नानक देव जी के उपदेशों—नाम, दान और सेवा—की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रतीक बनी।