रामगढ़ : अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया, चालक फरार, ट्रक मालिक गिरफ्तार

Spread the love

पकड़ा गया ट्रक मालिक

रामगढ़, झारखंड : गुरुवार  23.10.2025 को समय करीब 08.00 बजे पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि एक बारह चक्का ट्रक रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रही है, जिसमें अवैध कोयला लोड होने की संभावना है।

सूचना की सत्यता की जांच और आवश्यक कार्रवाई हेतु बीस माइल के समीप वाहन जांच अभियान लगाया गया। इसी क्रम में रामगढ़ की ओर से आती एक बारह चक्का ट्रक दिखाई दी। पुलिस दल ने सशस्त्र बल के सहयोग से उसे रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ट्रक को लगभग 100 मीटर पहले रोककर भागने लगा। काफी प्रयास के बाद भी चालक भागने में सफल रहा, हालांकि ट्रक में बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लदा पाया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को ट्रक का मालिक बताया। जब ट्रक में लदे कोयले से संबंधित कागजात मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रक और कोयला को जब्त किया गया।

जब्त सामानों की विवरणी :

बारह चक्का ट्रक संख्या जेएच10वाई-0128, जिसके डाले में लगभग 30 टन अवैध कच्चा कोयला लदा हुआ था।एक रेडमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जिसका आईएमईआई नंबर 868480053886896 एवं 868480053886904 है, जिसमें सिम नंबर 9334170930 लगा हुआ था।

पुलिस ने ट्रक मालिक राकेश कुमार, उम्र लगभग 42 वर्ष, पिता अरुण कुमार, ग्राम रामनगर कॉलोनी, नियर भोलू बांध, थाना चास, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मांडू थाना कांड संख्या 231/25, दिनांक 23.10.2025, धारा 317(5)/3(5) भारतीय दंड संहिता, धारा 30(2) कोयला खान अधिनियम एवं धारा 33 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मी :

सदानंद कुमार (थाना प्रभारी, मांडू)

आरक्षक संख्या 215 सुरेंद्र यादव

गृह रक्षक संख्या 270 दुर्गाचरण कुमार