रामगढ़, झारखंड : पुलिस-जनसंपर्क को मजबूत करने और थाना आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है।
27 अक्तूबर को पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो श्री सुनील भास्कर एवं पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, पुलिस निरीक्षक गोला एवं थाना प्रभारी गोला की देखरेख में यह व्यवस्था शुरू की गई।
इस पहल के तहत गोला थाना परिसर में आगंतुकों और आम जनता के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्वागत के लिए पानी, चाय और कॉफी पीने की मशीन भी लगाई गई है।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना और थाना आने वाले लोगों के लिए सहज एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।