रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को पांचवे दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में निशान साहिब लेकर सरदार जसकीरत सिंह सैनी अगुवाई कर रहे थे।
यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, मेन रोड, झंडा चौक, चट्टी बाजार, लोहार टोला, किला मंदिर होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया।
गुरुद्वारा पहुंचने पर स्वर्गीय मदन मोहन भसीन जी के परिवार ने साध-संगत का स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से बीबी राजेंद्र कौर (बबली कौर) ने बीबी ममता भसीन जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
प्रभात फेरी के दौरान “मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया, नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा” जैसे पवित्र शबद कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रभात फेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, मंजीत सिंह (कुज्जू वाले), विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, पलविंदर सिंह बल, रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, कुदरत छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।