गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर सातवें दिन निकाली गई प्रभात फेरी
रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सातवें दिन बुधवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सरदार जसकीरत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर अगुवाई की।
प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रोड झंडा चौक, चट्टी बाजार, लोहा टोला होते हुए स्टाइल अप परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सरदार मनपाल सिंह सोनी, डॉ. मनबीर कौर सोनी एवं समूचे सोनी परिवार शामिल रहे।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सरदार रवींद्र सिंह बिट्टी छाबड़ा ने सरदार मनपाल सिंह सोनी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रभात फेरी के दौरान “कर किरपा तेरे गुण गांवा, एक ओंकार सतनाम करता पुरख” जैसे पवित्र शब्द गूंजते रहे और संगत भाव-विभोर होकर कीर्तन में शामिल रही।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, तेजेंद्र सिंह सोनी, मंजीत सिंह (कुज्जू वाले), विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी, बिट्टी छाबड़ा, यश छाबड़ा, जसकीरत भाटिया, पप्पू छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।