रामगढ़, झारखंड : रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल आज रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी के आवास पर पहुंचा और उनके ससुर श्री सरयु महतो जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
श्रीमती ममता देवी, रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ की ऑनरेरी मेंबर हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने क्लब की ओर से शोक संदेश प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य की प्रार्थना की।
इस दौरान क्लब के सदस्य अनिल गर्ग, विजय कुमार, पलविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।