अखंड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल के 150 वीं जंयती पर भाजपा द्वारा पद यात्रा का आयोजन

Spread the love

रामगढ, झारखंड : देश के प्रथम गृह मंत्री,भारत की एकता के प्रहरी, अखंड राष्ट्र के शिल्पकार एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला द्वारा पदयात्रा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि आज हमलोग राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं अटूट संकल्प के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौहपुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं पर पदयात्रा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर रहे हैं। उनकी स्मृति सदेव देश को अखण्ड भारत के संकल्प को साकार करने को प्रेरित करते हैं। आज संपूर्ण देश उनके जयंती पर
राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मना रहा है।उनका सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है। अपने अद्वितीय नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता से उन्होंने 556 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी।सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता और अडिग निष्ठा हमें सशक्त, संगठित, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत के निर्माण की प्रेरणा प्रदान करती है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सुबह 8 बजे अनुमंडल कार्यालय के समीप से सुभाष चौक तक पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति,जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह ,संजय प्रभाकर , जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव,सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार छाबड़ा, शिव कुमार महतो,मनोज सिंह , दीपक सोनकर,मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष सुशांत पांडेय, सत्यजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, अमित ठाकुर, गौतम महतो सहित कई कार्यकर्ता और गण्यमान लोग शामिल हुए।