रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रथम गुरु और सिख पंथ के प्रवर्तक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर रामगढ़ में नौवें दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार जसकीरत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर की। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर किला मंदिर, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड बिजुलिया, टैगोर रोड होते हुए गौरियारीबाग में सरदार बलविंदर सिंह छाबड़ा (प्रिया स्वीट्स) के निवास स्थान पर पहुंची।
वहां परिवार की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार पृथ्वीपाल सिंह चंदेल ने सरदार बलविंदर सिंह छाबड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
प्रभात फेरी के दौरान साध-संगत “सब ते वड्डा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी” तथा “अमृत वेले बोल्या बबीहा, ता दर सुनी पुकार” जैसे शबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी, तेजेंद्र सिंह सोनी, मंजीत सिंह (कुज्जू), विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसविंदर सिंह छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी, बिट्टी छाबड़ा, यश छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।