रामगढ़ में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : राष्ट्रीय चुनौतियों के बीच विविधता में एकता को सशक्त करने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

उपायुक्त श्री फैज हक अहमद मुमताज, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) श्री गौरव गोस्वामी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रामगढ़) श्री परमेश्वर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कांकेबार स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन भी किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित सभी थाना एवं ओपी स्तर पर आयोजित हुआ। इसमें पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के नागरिकों एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जनचेतना का प्रसार करना एवं सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करना रहा।