रामगढ़ (झारखंड) : श्री रामगढ़ गौशाला परिसर में रविवार, 02 नवम्बर 2025 को गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे गौ पूजन एवं तुलादान से किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री कृष्ण विद्या मंदिर एवं श्री राम प्रताप रानी लिला कृष्ण मंदिर के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही गौशाला कमेटी की महिला सदस्यों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
गौ सेवा में विशेष योगदान के लिए मारवाड़ी युवा मंच चेतन शाखा एवं इनरव्हील क्लब रामगढ़ को श्री रामगढ़ गौशाला कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री योगेंद्र प्रसाद, माननीय मंत्री, झारखंड सरकार के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में
आदित्य मल्होत्रा, अध्यक्ष, फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स,
मुख्य वक्ता के रूप में
किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष, फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, और आमंत्रित अतिथि के रूप में
विमल बुधिया, अध्यक्ष, मारवाड़ी सतनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्थान,
मनजीत साहनी, अध्यक्ष, रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स उपस्थित रहेंगे।
गौशाला कमेटी के अध्यक्ष श्री बजरंगलाल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 67वां गोपाष्टमी महोत्सव बड़े ही भव्य रूप में मनाया जा रहा है। लगभग 125 गौ माताओं की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस अवसर पर विशेष तुलादान व्यवस्था भी की गई है।
तैयारी में प्रमुख रूप से सचिव शिवकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, सदस्य आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), विमल किशोर जीजू, निशांत जैन, दीपक अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, महावीर बोदिया, रमेश अग्रवाल, बालकृष्ण जालान, मुरारी पोद्दार, एस. पी. सिंह, राजेश गोस्वामी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।