भव्य श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बाबा श्री श्याम का जन्मोत्सव

Spread the love

सजा बाबा का दरबार

रामगढ़ (झारखंड): श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम मंदिर के भव्य प्रांगण में बाबा श्री श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर रंगीन गुब्बारों, फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था।

देश-विदेश से आए फूलों की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। सुबह के सिंगार के उपरांत बाबा श्याम के पट सभी भक्तों के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद श्याम भक्तों की भारी भीड़ दर्शन हेतु उमड़ पड़ी। दिनभर करीब 20,000 भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में बाबा श्याम को छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया गया। रात्रि 7:00 बजे से प्रारंभ हुए भव्य संकीर्तन कार्यक्रम में कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा (केशु) एवं श्वेता कौशिक ने अपनी मधुर वाणी में भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कीर्तन के यजमान ओम प्रकाश अग्रवाल एवं रंजीत टीबड़े सपरिवार थे। रात्रि में महा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ बाबा श्याम के जन्मोत्सव का सफल समापन हुआ।

इस भव्य आयोजन के संयोजक राजेश पटवारी एवं ऋषभ पटवारी रहे, जबकि श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष सांवर अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्याम प्रेमियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।