रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिजली के केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : पुलिस अधीक्षक अजय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में गोला थाना क्षेत्र में बिजली के केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। इस दौरान पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए 120 किलोग्राम चोरी किया गया केबल तार, मारुति ओमनी वैन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार 01 नवंबर 2025 को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर दिया

घटना 31 अक्तूबर 2025 की रात लगभग 12:20 बजे की है, जब एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सुतरी में बिजली पोल से केबल तार काटकर उसे मारुति ओमनी वाहन (JH07D-0662) में लोड कर रामगढ़ लाने की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मुरपा-झरियागढ़ा पुल के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें चार बंडल मेन लाइन केबल तार (120 किग्रा) बरामद हुआ।

वाहन में सवार चार लोगों —

कौलेश्वर यादव उर्फ रेगा (25 वर्ष)

नितेश कुमार महतो (21 वर्ष)

अबुध महतो उर्फ छोटू महतो (19 वर्ष)

तसौवर अंसारी (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही एक लाल-काला रंग की XBlade बाइक (JH24J-5722) पर पीछे आ रहे दो व्यक्तियों —
अमर कुमार दांगी (30 वर्ष)

 सुरेंद्र चौधरी (25 वर्ष, गया, बिहार निवासी) — को भी पकड़ा गया।

पूछताछ में सुरेंद्र चौधरी ने चोरी के केबल की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गोला थाना कांड संख्या 122/2025, दिनांक 01/11/2025, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

बरामद वस्तुएँ :

सिल्वर रंग की मारुति ओमनी (JH07D-0662)

चार बंडल मेन लाइन केबल (120 किग्रा)

XBlade मोटरसाइकिल (JH24J-5722)

अभियुक्त सुरेंद्र चौधरी का आपराधिक इतिहास:

गोला थाना कांड संख्या 92/2024, धारा 303(2)/317(5) बी.एन.एस.

छापामारी दल में शामिल अधिकारी :

एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पु.अ.नि. स्वामी रंजन ओझा, कुमार प्रभात रंजन, स.अ.नि. बहादुर महतो, तहसीन अहमद, पैंथर मोबाइल दस्ते एवं सशस्त्र बल के जवान।