गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर रामगढ़ में ग्यारवें दिन निकाली गई प्रभात फेरी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में ग्यारवें दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में निशान साहिब लेकर सरदार जसकीरत सिंह सैनी अगुवाई कर रहे थे।

प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुई, जहां संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान गुप्त परिवार की ओर से चाय-नाश्ते की सेवा की व्यवस्था की गई।

प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु “कर किरपा तेरे गुण गांवा अमृत वेले बोल्या बबीहा” तथा “सब ते वड्डा सतगुरू नानक जिन कल राखी मेरी” जैसे शबदों का कीर्तन करते हुए भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी, तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी, मंजीत सिंह (कुज्जू वाले), विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसविंदर सिंह छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत भाटिया, रौनक छाबड़ा, बिट्टी छाबड़ा, यश छाबड़ा, मन्नत सिंह, बबलू छाबड़ा, सूमी जॉली, गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा, सोनम कालरा, कुदरत छाबड़ा, बलविंदर कौर छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, लवली लांबा, बलविंदर कौर पवार, बबली सोनी, निक्की लांबा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।