सिविल सर्जन कार्यालय के समीप भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

एच आई वी संक्रमित बच्चों को इन्साफ दिलाने को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन किया गया

रामगढ, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के तत्वाधान में आज दोपहर 2:00 बजे रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय के समीप चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया कि पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के दोषी पदाधिकारी सहित राज्य के स्वास्थ्य विभाग में आकंठ डूबे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने भ्रष्ट निकम्मे स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय के गेट पर हेमंत सोरेन हाय ! हाय! इरफान अंसारी को बर्खास्त करो! संक्रमित बच्चों को इन्साफ दो! के जोरदार नारों से विरोध प्रदर्शन किया गया और अन्त में राज्यपाल महोदय के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है आए दिन मर्माहत करने की घटनाएं सरकारी अस्पतालों में घटित हो रही है । सबसे बुरा हाल तो स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में हो रहा है। पूरे झारखंड प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिस तरह से चाईबासा में संक्रमित खून चढ़ाने की घटना घटी है यह घोर लापरवाही है। इस घटना से सरकारी अस्पतालों में डर का माहौल बन चुका है। हम हेमंत सोरेन सरकार से मांग करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तुरन्त बर्खास्त किया जाए और पूरे प्रकरण की सिटिंग जज से अथवा सीबीआई से ऊंच स्तरीय जांच की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणनंजय कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, डॉ संजय प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी,महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला मंत्री दिलीप सिंह,संजीव कुमार बबला, सरदार अनमोल सिंह,कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त ,जिला आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू,भीम सेन चौहान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रूपा देवी, मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी ,सूर्यवंश श्रीवास्तव ,संजय शाह, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, बबलू साव,अशोक कुमार, नरेश साव, राजेश कुमार, वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, मनोज कुमार महतो, जगदीश शर्मा,जितेन्द्र साहू ,संतोष कुमार साह, अर्जुन प्रसाद वर्मा,सुशांत पांडेय, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मण्डल , जय किशोर ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।