कोल इंडिया की अनिवार्य सैंपलिंग नीति वापसी पर गिरिडीह सांसद का कुजू में जोरदार स्वागत

Spread the love

कुजू, (रामगढ़), झारखंड : कुजू मेरी कर्मभूमि है और कोयला व्यवसायी मेरे अपने हैं। उनकी समस्या के निवारण के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा।” उक्त  बातें गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट, कुजू द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि कोल इंडिया की नई नीति से कोयला व्यवसायी और उनसे जुड़े हजारों लोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, परंतु तोपा लोकल सेल संचालन समिति और कुजू के कोयला कारोबारियों के एकजुट प्रयास से कोल इंडिया प्रबंधन को झुकना पड़ा और अनिवार्य सैंपलिंग नीति वापस लेनी पड़ी

समारोह में तोपा लोकल सेल संचालन समिति अध्यक्ष राजेश्वर गंझू ने सांसद का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही आमजन का भला कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मांडू विधायक तिवारी महतो व् सेल समिति के रामभजनलाल महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने घोषणा की कि ट्रांसपोर्ट नगर में सामुदायिक भवन और शौचालय का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा।

इस अवसर पर झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट, कुजू के अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कोल इंडिया अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।
समारोह के दौरान अतिथियों का कुजू चौक पर आतिशबाजी और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। 51 किलो के फूलों की माला से सांसद और विधायक को सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित रहे :

तेजनाथ महतो, राजेश्वर गंझू, मो. अलियास, रामभजनलाल महतो, मुकेश अगरिया, मनोज अग्रवाल, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, धनंजय सिंह, सुधान सिंह, विजय कुमार, आलोक पांडेय, कृष्णा तिवारी, हरेंद्र सिंह, प्रमोद पांडेय, महेंद्र, राजेश साव, तापेश्वर महतो, विवेक अग्रवाल, आनंद शर्मा, ओम केशरी, विष्णु मोदी, मुकेश अग्रवाल, पंचित महतो, अशोक चौधरी, अजय राणा, अतहर हुसैन, सुधेश्वर चौधरी, लक्ष्मी महतो, मो. सिकंदर, राहुल अग्रवाल, बालेश्वर शर्मा, मनोज जैन, अनिल सिंह, मनोज साव, कल्याण पांडेय, विनोद गर्ग, गुड्डू सिंह, बीरबल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।