श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु शामिल

Spread the love

 

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में मंगलवार 5 नवंबर को सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के 557 वें प्रकाश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑडिटोरियम में सजे भव्य दीवान से हुई, जिसका संचालन भाई सरबजीत सिंह और भाई लवप्रीत सिंह ने किया। प्रातः 7:30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के साथ दीवान संपन्न हुआ। इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

रात्रि का दीवान श्री गुरुद्वारा साहिब में सजाया गया, जहां भाई लवप्रीत सिंह ने रात्रि 8:30 बजे से 12:00 बजे तक शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। मध्यरात्रि 12:15 बजे पूर्ण कीर्तन समाप्ति के बाद अटूट लंगर बरता गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा (चेयरमैन), हरपाल सिंह अरोड़ा (चेयरमैन), सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक (वाइस चेयरमैन), कुलजीत सिंह कालरा (डिप्टी चेयरमैन), वीरेंद्र सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जोली, नरिन्द्र पाल सिंह गुजराल, पुश्विंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिन्दर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरदीप सिंह चाना, रमन बेदी और करमजीत सिंह जग्गी शामिल थे।