जिले भर में झारखंड ई=शिक्षा महोत्सव के तहत आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन 

Spread the love

कम्प्यूटर डिजिटल शिक्षा में दक्ष बने छात्र-छात्राएं : कुमारी नीलम

रामगढ़, झारखंड :  जिले भर के सभी प्रखण्ड गोला, चितरपुर, दुलमी, रामगढ़, पतरातु और मांडू में झारखंड ई शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत ICT चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 09 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओ ने भाग लिया।   जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए डिजिटली दक्ष बनाना है। वही एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि ICT चैंपियनशिप के माध्यम से बच्चे डिजिटल शिक्षा के महत्व को बेहतर जान पाए और अपने दैनिक जीवन में और आगे बढ़ पाए।

मौके एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर विप्लव रंजन, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार पासवान आदि कई अन्य लोग शामिल रहे।