रांची, झारखंड :राज्य सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के आवेदन को मंजूरी दे दी है। गुरुवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। वे छह नवंबर से सेवा निवृत माने जायेंगे ।
सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य की नई प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है। वह 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। नए आदेश तक वे डीजीपी का प्रभार संभालेंगी।
तदाशा मिश्रा का प्रशासनिक अनुभव व्यापक रहा है। इससे पहले वे रेल एडीजी, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) की एडीजी, और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण रेल एडीजी से कर उन्हें विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था।
उल्लेखनीय है कि मिश्रा दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होंगी। उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।