रामगढ, झारखंड : भुवनेश्वर (ओडिशा) में रामगढ़ जिले के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे पूर्वी भारत में रोशन किया। 5वीं ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025, जो 1 और 2 नवम्बर को भुवनेश्वर में आयोजित हुई । उसमें रामगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40पदक जीते। इनमें 10 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन रामगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने जोश, कौशल और टीम भावना से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
स्वर्ण पदक विजेता
स्वर्ण पदक विजेताओं में अंजलि कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते +66 किग्रा), मंदाकिनी यादव (कैडेट महिला व्यक्तिगत कुमिते -54 किग्रा), कश्वी मेहता, नैतिक वात्स, नैन्सी सिंह, केवियन राय माजिया, कार्तिक राज गुप्ता, शिवा यादव, राघव शाह और सुमन कुमार (9 वर्ष, 25 किग्रा वर्ग, कुमिते) शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रजत पदक विजेता
रजत पदक हासिल करने वालों में चंद्र प्रकाश उपाध्याय, मनीष राज और प्रमोद यादव (सीनियर टीम काता), शिवा कुमारी (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), प्रियंका कुमारी (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -45 किग्रा), संध्या कुमारी (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), प्रांजल कुमार (11 वर्ष, पुरुष व्यक्तिगत कुमिते +45 किग्रा), प्रमोद यादव (सीनियर पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), निकिता सिल्वर, आयुषी, शुभम (15 वर्ष, 62 किग्रा, कुमिते), ओम कुमार महतो (11 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) और रामानुजन (10 वर्ष, 25 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के लिए 10 रजत पदक सुनिश्चित किए।
कांस्य पदक विजेता
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मनीष राज (सीनियर पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -60 किग्रा), उदय राज सोय (U-21 पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), रिया राज (कैडेट महिला व्यक्तिगत कुमिते -42 किग्रा), वैष्णवी सिन्हा (U-21 महिला व्यक्तिगत कुमिते -50 किग्रा), संध्या कुमारी (सीनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), प्रिया कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत कुमिते -59 किग्रा), अभिजीत कुमार (13 वर्ष, पुरुष व्यक्तिगत कुमिते -55 किग्रा), अंजलि कुमारी (जूनियर महिला व्यक्तिगत काता), राजकुमार वर्मा (2 कांस्य पदक), आयांसी प्रिशा, पार्थ अद्यंत त्रिपाठी, अमन गोस्वामी (कुमिते व काता), सद्भाव मोहंती (11 वर्ष, 47 किग्रा, कुमिते) और सामी राज (9 वर्ष, 35 किग्रा, कुमिते) शामिल हैं।
टीम और प्रशिक्षक मंडल
रामगढ़ की इस मजबूत टीम में 55 खिलाड़ी शामिल थे, जिनका मार्गदर्शन वरिष्ठ प्रशिक्षकों शिहान शशि पांडे (ब्लैक बेल्ट 6वां डैन), सेंसई संजय सोनकर, मुकेश दास, रवि सोरेन और चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने किया।
टीम की रणनीति, अनुशासन और तैयारी में इन प्रशिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। साथ ही, इस प्रतियोगिता में रामगढ़ के दो वरिष्ठ रेफरी शिहान शशि पांडे और सेंसई संजय सोनकर— ने निर्णायक की भूमिका निभाई और अपनी तकनीकी क्षमता से आयोजन की सफलता में योगदान दिया।
मुख्य कोच शिहान शशि पांडे ने कहा :–
“यह जीत हमारे खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का नतीजा है। हर खिलाड़ी ने जिले का नाम ऊंचा करने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दिया है। यह सफलता सिर्फ पदकों की नहीं, बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास की भी जीत है। हमें गर्व है कि रामगढ़ अब पूर्वी भारत के प्रमुख कराटे केंद्रों में गिना जा रहा है।”
उन्होंने आगे बताया कि जिन खिलाड़ियों ने यहां पदक जीते हैं, वे अब आगामी इंटर जोनल कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिले में खुशी की लहर
इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही पूरे रामगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, अभिभावकों और नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में मुस्तफा मजीद, राजीव जायसवाल, परमजीत सिंह कालरा, अमोल सिंह, सुशांत पांडे, सुमित कुमार, राहुल पांडे, पुष्पा पांडे, बिनय रंजन, कमल नायक, रूपेश कुमार और रजनी कुमारी समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे रामगढ़ के लिए गौरवशाली पल बताया।