सिर फोड़ने वाले ओपी प्रभारी को एसपी ने हटाया, उपेंद्र कुमार बने भुरकुंडा ओपी प्रभारी

Spread the love

भुरकुंडा (रामगढ़), झारखंड : रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर रामगढ़ थाना में पदस्थापित एसआई उपेंद्र कुमार को भुरकुंडा ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। श्री कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया।

ज्ञात हो कि मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को भुरकुंडा बाजार में जाम की स्थिति के दौरान निर्भय गुप्ता और दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति रांची के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। जाम में कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद निर्भय गुप्ता ने कथित रूप से मारपीट कर दी, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया।

यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और स्थानीय अखबारों में भी सुर्खियों में रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्भय गुप्ता को हटाने का निर्णय लिया और उपेंद्र कुमार को भुरकुंडा ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया।