भुरकुंडा में बोलेरो से 9.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रामगढ़ जिला के पतरातु पुलिस की कार्रवाई

रामगढ़ (झारखंड) : 06 नवंबर 2025 को अपराह्न 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की बोलेरो (JH01AH 1869) से कुछ लोग भुरकुंडा क्षेत्र में स्मैक/ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर भुरकुंडा क्षेत्र में वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दो मुहानी रिवर साइड, भुरकुंडा में उक्त बोलेरो को रोका गया, लेकिन वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर चालाक को पकड़ लिया और दोनों को हिरासत में लिया।  ब्राउन सुगर के साथ दो व्यक्तियों के पकड़े जाने की जानकारी पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर दिया ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :—

महफुज आलम उर्फ राजन, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. अब्दुल रज्जाक, साकिन चैनगड्डा, थाना पतरातु (भदानीनगर), जिला रामगढ़

राजेश कुमार बेदिया, उम्र 30 वर्ष, पिता मछेंद्र बेदिया, साकिन कोडी बरकाकाना, थाना पतरातु (बरकाकाना), जिला रामगढ़

दोनों से भागने का कारण पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास स्मैक/ब्राउन शुगर है। पुलिस की समक्ष स्वयं की तलाशी देने के बाद दोनों की तलाशी ली गई।
तलाशी में  :—

महफुज आलम से — 4.77 ग्राम ब्राउन शुगर

राजेश कुमार बेदिया से — 4.3 ग्राम ब्राउन शुगर
कुल मिलाकर 9.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड संख्या 265/2025, दिनांक 06.11.2025, धारा 22(b)/27 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

महफुज आलम उर्फ राजन का आपराधिक इतिहास :—

कटकमसांडी (हजारीबाग) थाना कांड संख्या 30/2023 – धारा 21(b)/21(c)/22(b)/22(c), NDPS Act

पतरातु (बरकाकाना) थाना कांड संख्या 98/2021 – धारा 21/22, NDPS Act

बरामद सामग्री :—

सिल्वर रंग की बोलेरो—JH01AH 1869

9.07 ग्राम ब्राउन शुगर

छापामारी दल के सदस्य :—

पु.नि. सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातु

पु.अ.नि. उपेंद्र कुमार, ओपी प्रभारी भुरकुंडा

पु.अ.नि. कुनाल कुमार, भुरकुंडा ओपी

पु.अ.नि. अजीत कुमार, भुरकुंडा ओपी

पु.अ.नि. दिनेश्वर प्रसाद मेहता, भुरकुंडा ओपी

तथा अन्य सशस्त्र बल के जवान