
पदभार संभालने के बाद पुलिस मुख्यालय में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ
रांची (झारखंड) : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने मुलाकात की। प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
तदाशा मिश्रा ने संभाला डीजीपी का पदभार, पुलिसिंग में संवेदनशीलता और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था पर जोर
07 नवंबर 2025 को श्रीमती तदाशा मिश्रा (भा.पु.से.) ने पुलिस मुख्यालय में झारखंड राज्य की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) का पदभार ग्रहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस बल को जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने, कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने, अपराध नियंत्रण और समाज में शांति-विश्वास बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए साइबर अपराध, संगठित अपराध और नक्सलवाद की रोकथाम के लिए कोर पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही।
श्रीमती मिश्रा इससे पूर्व बिहार के मधेपुरा में पुलिस अधीक्षक तथा झारखंड में रांची (नगर/ग्रामीण), गिरिडीह, बोकारो, अप.अनु.वि., झारखंड जगुआर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, आईजी बोकारो, आईजी विशेष शाखा, अपर पुलिस महानिदेशक रेल/झा.स.पु., और विशेष सचिव, गृह विभाग जैसे प्रमुख दायित्व भी निभाए हैं।
पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों—मनोज कौशिक, प्रभात कुमार, असीम विक्रांत मिंज, डॉ. माईकलराज एस., क्रांति कुमार गड़िदेशी, सुदर्शन प्रसाद मंडल, पटेल मयुर कनैयालाल, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारियों—ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएँ दीं।