श्री रानी सती दादी मंदिर में मेहंदी उत्सव के साथ मंगसिर बदी नवमी महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

श्री रानी सती दादी का सजा दरबार

रामगढ़, झारखंड : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वां मंगसिर बदी नवमी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आरंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित मेहंदी उत्सव में भक्तों ने भक्ति भाव से दादी जी के नाम की मेहंदी रचाई।

कार्यक्रम के दौरान दादी भक्तों ने मीठे-मीठे भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई। मेहंदी लगाने वालों में सुधा अग्रवाल, बुलबुल अग्रवाल, रीता अग्रवाल और नीतू अग्रवाल प्रमुख रहीं। श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने अपने सुरीले भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया और दादी जी का गुणगान किया।

मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मेहंदी उत्सव का सफल समापन हुआ।

इस अवसर पर श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्याएँ – मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रिद्धि जैन, शिल्पा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, मीनू अग्रवाल सहित अनेक महिला भक्त उपस्थित रहीं।

महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, विकास अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया और इंदर अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

 कल 13 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से गणेश पूजन के साथ दादी जी का मंगल पाठ आरंभ होगा, जिसके लिए कोलकाता की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिका डोली अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल अपनी टीम सहित आमंत्रित की गई हैं। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने शहर के सभी दादी भक्तों से इस महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।