श्री रानी सती दादी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 19वां मगसीर बदी नवमी महोत्सव

Spread the love

  

रामगढ़, झारखंड  : श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वां मगसीर बदी नवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री गणेश जी की पूजा कराई गई, जिसके यजमान विकास केडिया सपत्नी थे। गणेश पूजन के बाद दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ हुआ। मंगल पाठ का संचालन वाराणसी की प्रसिद्ध वाचिका डोली अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल (कोलकाता) ने अपनी टीम के साथ किया।

दोनों वाचिकाओं ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित दादी भक्त झूम उठे। इस दौरान दादी प्रेमी मनीषा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, रिद्धि जैन और सृष्टि अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत कर दादी जी को रिझाया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। श्री रानी सती मंगल समिति की सदस्यों ने भी  नृत्य प्रस्तुत किए।

मंगल पाठ में 300 से अधिक दादी भक्त शामिल हुए। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मंगल पाठ का सफल समापन हुआ। इस आयोजन में श्री रानी सती महिला मंगल समिति की मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नीना अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल और मीनू अग्रवाल सहित सैकड़ों महिला भक्त उपस्थित थी ।

महोत्सव की सफलतामें श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। ट्रस्ट की ओर से सभी दादी भक्तों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।