रामगढ़, झारखंड :श्री श्री प्राचीन दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा सहायतार्थ जारी किए गए कूपन/लॉटरी की निकासी 9 नवंबर 2025 को की गई थी। आज अपराह्न 3:30 बजे दुर्गा पिंडा परिसर में पुरस्कार विजेताओं को उनके पुरस्कारों का वितरण किया गया। वितरण कार्य गांधी स्मारक +2 विद्यालय के सेवा निवृत्त प्राचार्य एवं पेंशनर कल्याण समाज के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह द्वारा सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल मजूमदार (गोलू), सचिव विक्की सिंह, कोषाध्यक्ष कौशिक सिंह (भीमा), हुलास ठाकुर, रामविलास सिंह, युधिष्ठिर सिंह, परितोष सिंह, विवेक गोस्वामी, जीतू सिंह सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।