रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में कार्यरत सहायक पोस्टमास्टर रविशंकर राय को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, बेहतर व्यवहार और डाक विभाग की सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाक अधीक्षक हजारीबाग आशुतोष कुमार सिन्हा ने उन्हें रामगढ़ सब-डिविजन का मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रविशंकर राय ने डाक अधीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और हजारीबाग डिवीजन के सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से डिवीजन ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है।
रविशंकर राय ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, वे डाक विभाग की सभी सेवाओं—डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पोस्टल स्कीम्स आदि—को घर-घर तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे।