रामगढ़ : गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को साहिबश्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और कीर्तन-दीवान के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें भाई सुखप्रीत सिंह जी और भाई पवनदीप सिंह जी ने अपनी मधुर कीर्तन से संगत को निहाल किया।

गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित संगत के बीच अटूट लंगर का भंडारा भी लगाया गया।

कार्यक्रम में प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, महासचिव हरदीप सिंह, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, पलविंदर सिंह बल, तेजेंद्र सिंह सोनी, डॉ. नरेंद्र सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह, कुलजीत सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, विकल कालरा, पवी कालरा, जग्गी, मशहूर गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, रौनक छाबड़ा, जगजीत सिंह जग्गी, अमरजीत सिंह जग्गी, विक्की छाबड़ा, बबलू छाबड़ा, वरिंदर सिंह चंडोक, जिगर छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा, हरप्रीत सिंह खालसा, जसमीत कौर सोनी, समी जोली, बबली सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर सैनी, कुदरत छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, लवली लांबा, रविंदर कौर पवार, निक्की लांबा, मनजीत सिंह (कुज्जू), पप्पू छाबड़ा, हारजाप सिंह गांधी, परमजीत सिंह सैनी, जसमीत कौर, महेंद्र कौर, पिंकी सलूजा, रणजीत कौर, जगजीत सिंह सोनी, कमल जस्सल, विमला मेहरा, चरणजीत कौर जॉली, सतनाम कौर, रविंदर कौर चंडोक, सुदेश कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।