रामगढ़ न्यायालय परिसर में हंगामा : 24 आरोपी जेल भेजे गए

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  रामगढ न्यायालय परिसर में सोमवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक गुटों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने मौके से 21 लोगों को न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य व्यक्तियों को बाद में पकड़ा गया। रामगढ़ थाना कांड संख्‍या 317/2025, दिनांक 24.11.2025 में दर्ज मामले के तहत सभी 24 आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी झारखंड के कई जिलों—रामगढ़, रांची, हजारीबाग, गढ़वा—सहित बिहार के बेगूसराय और भागलपुर जिलों से हैं। सभी पर न्यायालय परिसर की मर्यादा भंग करने और कानून-व्यवस्था को बाधित करने के आरोप लगाए गए हैं।

जेल भेजे गए आरोपियों की सूची :

  1. रियाज अंसारी (42 वर्ष), ग्राम रोचाप, पतरातु, रामगढ़

  2. कुमार शिवेन्द्र (31), सिउड़ी, मझौली, बेगूसराय (बिहार)

  3. सोनू सिंह (30), कोकर सरना टोली, रांची

  4. अमन चंद्र (32), जसवंत नगर, बड़ा बाजार, हजारीबाग

  5. कुमार दीपु (32), मुरटिया, गढ़वा

  6. कृष्ण कुमार (32), बाँधगाड़ी, रांची

  7. अफसर खान (29), पालु, पतरातु, रामगढ़

  8. सुजीत कुमार गोस्वामी (29), शास्त्री चौक, भुरकुंडा (पतरातु)

  9. रूपेश कुमार (25), मजहौल, चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय (बिहार)

  10. नरेन्द्र कुमार (28), मजहौल, चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय (बिहार)

  11. रमीज राजा (26), हफुआ, पतरातु, रामगढ़

  12. नितीश कुमार (24), टोकीसुद, पतरातु, रामगढ़

  13. अशेश्वर कुमार (20), टोकीसुद महुआटोली, पतरातु, रामगढ़

  14. दीपक कुमार (30), रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातु, रामगढ़

  15. जितेन्द्र कुमार (20), टोकीसूद, पतरातु, रामगढ़

  16. रतन कुमार (38), पर्वतपुर, बिहार कॉलोनी, मोरहाबादी, रांची

  17. सन्नी कुमार (25), सिउडी, मझौली, बेगूसराय (बिहार)

  18. साहिल सिंह (24), कोकर तिरिल टोला, रांची

  19. विकास सिंह (25), रांची बुटी मोड़, कोतवाली, रांची

  20. आशिष कुमार (29), कहलगाँव, भागलपुर (बिहार)

  21. दिपांशु सिंह (23), सकरा, मांडर, रांची

  22. आनन्द कुमार (29), नामकुम, रांची

  23. प्रिन्स कुमार (19), सिउडी, मंझौली, बेगूसराय (बिहार)

  24. राहुल वर्मा, लालपुर न्यू नगरा ली, सर्कुलर रोड, रांची

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने पर विचार कर रही है। आगामी दिनों में इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी रहेगी।