केंद्र सरकार की जनविरोधी 4 लेबर कोड के खिलाफ यूनियन सदस्यों का विरोध प्रदर्शन

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की सारूबेड़ा परियोजना शाखा ने बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को बदलकर 4 लेबर कोड लागू करने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन परियोजना कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

विरोध में शामिल यूनियन सदस्यों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और नए लेबर कोड को मजदूर विरोधी करार दिया। यूनियन नेताओं का कहना था कि यह कानून केवल कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है।

सारूबेड़ा शाखा के सचिव सराफत हुसैन ने कहा कि लेबर कोड श्रमिकों के हित में नहीं है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, यूनियन का विरोध जारी रहेगा। यूनियन के अध्यक्ष निर्मल प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सह सचिव राजू राम, उपाध्यक्ष घनश्याम महतो, नंदकिशोर यादव समेत बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे।